मेरिकी राजनीति में हलचल मचा देने वाला मामला सामने आया है। अरबपति कारोबारी एलन मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग अब बेहद तीखी हो गई है। मस्क ने एक्स पर एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि “डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइलों में है, इसलिए वे अब तक सार्वजनिक नहीं की गईं।” मस्क का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, “यह बड़ा बम है… सच्चाई सामने आकर रहेगी।

” बता दें, एपस्टीन यौन तस्करी और शोषण से जुड़े गंभीर मामलों का आरोपी था, जिसकी 2019 में जेल में मौत हो गई थी। फाइलों में हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम हैं। एलन मस्क, जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने DOGE विभाग का प्रमुख बनाया था, हाल ही में अपने पद से हट गए हैं और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। मामला राजनीतिक और कानूनी रूप से और गरमाने के आसार हैं।

