देवबंद में ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल कर फैला रहे खौफ

देवबंद में ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल कर फैला रहे खौफ

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लखनौती गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा युवकों ने गांव में खुलेआम गोलियां चलाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो खुद फायरिंग करने वालों ने ही वायरल किया है। वीडियो में युवक असलहों के साथ हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं और इलाके में खौफ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये युवक अपने नाम का आतंक फैलाना चाहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही देवबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *