आगरा के किरावली में देह व्यापार की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बसंत पैलेस होटल पर छापा मारा। एसडीएम किरावली के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि कमरे से एक युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें से कई बाइकों को सीज कर दिया गया है।

छापे के वक्त होटल का मैनेजर और संचालक मौके पर नहीं मिले, जिससे पूरे मामले पर और भी संदेह गहरा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

