मेरठ में पत्नी ने प्रेमिका संग पति को पकड़ा, सड़क पर मचाया हंगामा

मेरठ में पत्नी ने प्रेमिका संग पति को पकड़ा, सड़क पर मचाया हंगामा

मेरठ में ‘पति, पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद उसने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पति बीते दो महीने से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी को शक हुआ तो वह उसका पीछा करते हुए वहां पहुंची और उसे महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति की 10 साल पहले शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों का पिता है। गुस्से में आगबबूला पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में इस घटनाक्रम को लेकर लोगों में खासा चर्चाओं का दौर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *