विश्व पर्यावरण दिवस पर जामुड़िया थाना की अनोखी पहल |

विश्व पर्यावरण दिवस पर जामुड़िया थाना की अनोखी पहल |

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जामुड़िया थाना की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ फिरे पावा जाय कार्यक्रम के तहत जामुड़िया थाना की ओर से थाना के सभागार में खोए हुए 109 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया. इस मौके पर अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाने वाले सभी लोगों में एक खुशी का माहौल देखा गया. इसके साथ ही साइबर सेल के माध्यम से तेरह लाख चौरासी हजार तीन सौ सन्तानबे रुपए के (1384397) ठगी किये गये उन रुपयों को जामुड़िया साईबर सेल ने उन्हें बरामद कर उनके मालिक को चेक प्रदान किया गया, यह चेक प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने जामुड़िया थाना को धन्यवाद दिया।

वही इस दौरान थाना के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर पौधे लगाने गये.इस मौके पर डीसी सेन्ट्रल धुब्रो दास, एसीपी सेन्ट्रल विमान कुमार मिर्धा, सीआई सुशांतो चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेन्द्र नाथ ठाकुर, जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी सुबीर सेन, केंदा पुलिस फाड़ी के प्रभारी लक्ष्मी नारायण दे, श्रीपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी मेहराज अंसारी के अलावा जामुड़िया थाना पुलिस के सभी अधिकारी गण उपस्थित थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *