तेतुलमारी कोलियरी के ऑफिस सुपरिटेंडेंट रमेश सिंह ने किया लड़के के साथ छेड़छाड़ | 

तेतुलमारी कोलियरी के ऑफिस सुपरिटेंडेंट रमेश सिंह ने किया लड़के के साथ छेड़छाड़ | 

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला धनबाद जिले के भूली थाना क्षेत्र से सामने आया है भूली निवासी बीसीसीएल की एरिया-5 स्थित तेतुलमारी कोलियरी में पदस्थापित ऑफिस सुपरिटेंडेंट रमेश सिंह पर एक नाबालिग लड़के के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूली थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक निवासी है, जो अपने पूरे परिवार के साथ वहीं रहता है। इसके अलावा उसने 99 कोयलांचल सिटी में एक आवास भी खरीदा है, जहाँ वह नाबालिग बच्चे को ले जाने की फिराक में था। पीड़ित नाबालिग ने साहस दिखाते हुए आरोपी की अश्लील मंशा को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सारी बातें अपने परिजनों को सुनाई।

इसके बाद परिजन तुरंत भूली थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया है,पूछताछ जारी है।इस शर्मनाक घटना के बाद ए ब्लॉक के बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के समर्थन में भूली थाना पहुंचे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाला व्यक्ति समाज में खुला घूमने लायक नहीं है।सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है।फिलहाल मामला गंभीर जांच के दायरे में है और पुलिस का कहना है कि नाबालिग से मिली रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *