लोयाबाद में शांति समिति बैठक के साथ मनाया पर्यावरण दिवस | 

लोयाबाद में शांति समिति बैठक के साथ मनाया पर्यावरण दिवस | 

लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा कि लोग शांति तरीके से बक़रीद मनाये।पुलिस अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई करेगी।पुरानी फोटो वीडियो डालकर कुछ लोग समाज को भड़काने का प्रयास करते है।वैसे लोगो के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें,पुलिस सख्ती से निपटना जानती है।कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है।हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं।लोगो से पेड़ लगाने की अपील की गई कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी रक्षा करे ताकि पर्यावरण और पृथ्वी की रक्षा हो सके।बैठक समाप्ति के बाद थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों के साथ पौधा रोपण किया गया।

पुलिस की इस कदम से शांति समिति के लोगो ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की सराहना की है।संचालन चेम्बर के सचिव सुनील पांडेय ने किया।बैठक मे पूजा समिति सचिव विजेन्द्र पासवान,रवि चौबे,मनोज मुखिया,निसार मंसूरी अवधेश सिंह,कृपाशंकर सिंह,राजेन्द्र पासवान,फेकू सिंह,अनवर मुखिया,मो जहांगीर,मन्नू सिंह,रोशन पासवान,एसएस प्रसाद सहित प्रशासन से एसआई रोहित महतो,एएसआई नवल किशोर शुक्ला,हीरालाल दास,बिनोद पासवान,अवधेश सिंह आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *