जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराठी के निर्देश पर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान 5 जून से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।पाकुड़ नगर में जिला महामंत्री रूपेश भगत, संजीव साह एवं पवन भगत के साथ पौधारोपण करने के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। वह हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं

जिले भर के सभी लोगों से हम आह्वान करते है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने में अपना योगदान दें।नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह,अमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम, पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, बिरकिट्टी मंडल अध्यक्ष फूलबाबू कोड़ा, महेशपुर मंडल अध्यक्ष सुखेन घोष, कैराछत्तर गौतम पाल के नेतृत्व में जिले भर में इस अभियान की शुरूआत हुई।

