
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज वन विभाग प्रमंडल की ओर से शहर के सिदो-कान्हू पार्क से वन विभाग के कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें युवा वर्ग के धावकों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के बाद प्लास्टिक प्रदूषण ख़त्म करो के थीम पर कार्यालय परिसर के आसपास से सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में रंजीत किस्कू, अमड़ापाड़ा,(प्रथम) मंटू ठाकुर, पाकुड़,(द्वितीय) सिमोन टुडू, पाकुड़िया,(तृतीय) मोतीलाल मुर्मू, पाकुड़ (चतुर्थ)व जैन हेंब्रम, बरहेट ने (पांचवां) स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में क्रमशः बाहामुनी हेंब्रम, अमड़ापाड़ा, प्रथम स्थान, सोहागिनी हांसदा, दुमका द्वितीय स्थान, दिव्या मुर्मू, पाकुड़िया, तृतीय स्थान, अंकिता मंडल, पाकुड़ चतुर्थ स्थान व पुष्पा हांसदा, महेशपुर पंचम स्थान को प्राप्त किया। मौके पर डी एफ ओ ने सभी से प्लास्टिक के बहिष्कार करने व अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की ।

