रजरप्पा थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की अहम बैठक 


बकरीद पर्व को लेकर रजरप्पा थाना में हुआ शांति-समिति बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का लिया निर्णय,असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर बकरीद पर्व को लेकर रजरप्पा थाना परिषर में चितरपुर सीओ दीपक मिंज की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली जिसके उपरांत उन्होंने सभी को पर्व के दौरान सतर्क रहकर अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर थाना प्रभारी ने असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।मौके पर उन्होंने कहा की किसी भी तरह से साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।बैठक का संचालन समाजसेवी चंद्रशेखर पटवा ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *