
जहाँ पूरे देशभर में 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो रही है और छात्रों को उनकी कड़ी परिश्रम का फल मिल रहा है। उसी कड़ी में गोला सोसो के छात्रों ने भी अपना परचम लहराया है जो काफी प्रसंसनीय है। इसी को देखते हुए गोल सोसो के समाजसेवी गुलाम सरवर उर्फ भूषण ने इन बच्चों के उत्साहवर्धन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिससे उनको अपने भविष्य में इसी प्रकार का प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिले। मैट्रिक में 58 बच्चों ने प्रथम श्रेणी तो दो नें द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया। इन सभी बच्चों ने 1 से 8 तक अपनी प्राथमिक शिक्षा आदर्श उच्च विद्यालय से प्राप्त की जिससे इस विद्यालय के सभी शिक्षकों को गौरवान्वित महसूस करवाया है। एक छात्र ने बताया कि विद्यार्थी अपने ओर से पूरी मेहनत करे जिससे उन्हें जरूर सफलता मिलेगी और उनकी सफलता से उनके माता – पिता और पूरे समाज को गौरव प्राप्त होगा।इधर समाजसेवी और विद्यालय के सचिव दिनेश महतो सहित अभिभाबकों नें कहा की यह हमारे लिए गौरव का पल है।
