पाकुड़ न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने लगाया पौधे

पाकुड़ न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने लगाया पौधे


झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में पाकुड़ न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें न्यायिक पदाधिकारी ने आम, जामुन समेत कई प्रकार के पौधे लगाए। पाकुड़ जैसे मौसम जहां नमी की मात्रा काफी ज्यादा रहती है, वहां वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है, इसके लिए वन विभाग, पाकुड़ के द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करो है। इस संबंध में सरकार के द्वारा प्लास्टिक के जगह पेपर का थैला का उपयोग करने का निर्देशहमेशा दिया जाता है।इस अवसर पर पाकुड़ वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगायें ताकि मौसम प्रकृति के अनुरूप हो सके। मौके प्रभारी सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी समेत न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *