कुमारपुर पंचायत भवन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

कुमारपुर पंचायत भवन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में प्रखंड के कुमारपुर पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल सहायक अज़फर हुसैन विश्वास के संयुक्त रूप से संबंधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है लिहाजा जरूरी है कि पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझें और संरक्षण करे।

संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष की थीम है प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना सभी को अपने स्तर से पेड़ लगाने नदी तालाब या अन्य जलाशय के पानी को दूषित न करने समेत प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया गया। मौके पर पंचायत मुखिया डोली, पंचायत सचिव नूरुल होदा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *