
लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय जो कमी चिकित्सा के लिए पूरे बी.सी.सी.एल में एक इकलौता चिकित्सालय या आज दयनीय स्थिति से गुजर रही है। पिछले कई वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफ, तकनीशियन, नर्स एवं अन्य प्रचार के चिकित्सा कर्मियों की घोर कमी है। आधुनिक चिकित्सा उपकरण की कमी है। इंडोर सेवा पूर्णतः बंद है। आउटडोर में कुछ इलाज होता है। यह क्षेत्र मजदूरों का सघन क्षेत्र है जहाँ अलग-अलग में हजारों मजदूर खदानों में कार्य कर रहे हैं। इस चिकित्सालय की दयनीय स्थिति के कारण हर छोटे बीमारी के इलाज के लिए केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद रेफर किया जाता है। इस धरना मे 7 सूत्री की मांग की * लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय में सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य चिकित्सक दिया जाए। * पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स, तकनीशियन एवं आवश्यक चिकित्सा कर्मियों की कमी दूर किया जाए। * मेल, फीमेल और शिशु वार्ड सहित इंडोर सेवा पूर्व की भांति चालू किया जाए। * आवश्यक दवाई की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरण दिया जाए। * क्षेत्रीय चिकित्सालय भवन, मशीन एवं बेड आदि का आवश्यक मरम्मत कर दशा में सुधार किया जाए। * अस्पताल के कर्मियों का आवास मरम्मत, बिजली, पानी का सुप्रबंध किया जाए। * चिकित्सकों एवं कर्मियों को सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए। हमारी मांगों को यथोशीघ्र पूरी नही की गई तोआंदोलन उग् होगा! इस आंदोलन शामिल अध्यक्षता हरेन्द्र चौहान संचालन मनोज मुखिया सिटू नेता मानस चटर्जी,झामूमो नेता हरेन्द्र �

