रानीगंज में गौ तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप वैन से कई गायें बरामद

रानीगंज में गौ तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप वैन से कई गायें बरामद

रानीगंज के बाल्लभपुर इलाके में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वैन में लदे कई गौ वंशों को पकड़ा. वैन बांकुड़ा के मेजिया से आ रही थी. मौका पाकर गाड़ी में सवार गौ तस्कर मौके से फरार हो गए.बीजेपी के युवा नेता अभिक मंडल और विश्व हिंदू परिषद के मध्यबंग के सहसभापति मनोज साराफ की सक्रियता से गौ तस्करी का भंडाफोड़ हुआ.  गायों से भरी गाड़ी को गिरजापाड़ा इलाके में रोका गया, जहां रानीगंज थाने के पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर गाड़ी को जब्त कर लिया। पकड़ी गई सभी गायों को सुरक्षित रूप से रानीगंज गोशाला में रखा गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गायों की तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और कड़ी करवाई किये जाने की मांग भी उठ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *