पाकुड़: मौलाना चौक पर खड़े हाईवा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पाकुड़: मौलाना चौक पर खड़े हाईवा में लगी आग, बड़ा हादसा टला


नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के पास एक बड़ी घटना सामने आई। यहां खड़े एक हाईवा में देर रात अचानक आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना और मुफ्फसिल थाना को सूचित किया। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास और मुफ़सील थाना प्रभारी संजीव झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवा खाली था और उसमें चालक या खलासी मौजूद नहीं थे।आग हाईवा के केबिन से शुरू हुई और धीरे-धीरे फैलती गई। आग ने वाहन के टायरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो हाईवा की हवा टंकी में विस्फोट हो सकता था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *