
कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष वंशराज गोप द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र से मुलाकात कर नगर अंतर्गत वार्डो की समस्याओ के समाधान हेतु औचक निरीक्षण करने का आग्रह किया गया। जिसपर प्रशासक ने त्वरित निर्णय लेते हुए वार्ड नंबर 14,वार्ड न 6 वार्ड न 3 से जुड़ी समस्याओं को जाना, जिसमें मुख्य रूप से कूड़ा पाड़ा में पानी एवं नली की समस्या पर तत्काल निर्णय लेते हुए रोड किनारे बिछे पाइप लाइन कनेक्शन को दुरुस्त कर सभी में नल लगाने की बात कही ताकि लोगों को निरंतर पानी मिलता रहे। वहीं कूड़ापाड़ा,छोटी अलीगंज एवं नलपोखर में नए नाले के निर्माण एवं रिपेयरिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। नगर अध्यक्ष वंशराज की मांग पर नल पोखर में सालों से बंद पड़े शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया गया ताकि लोगों को सोच के लिए बाहर न जाना पड़े। इस कार्य हेतु उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सहराना करते हुए विधायक श्रीमती निषात आलम, तनवीर आलम का आभार व्यक्त किया। मुहल्लावासियों ने नगर अध्यक्ष वंशराज गोप,जिला महासचिव मोनिता कुमारी का धन्यवाद दिया। मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कई पदाधिकारी सहित आम लोग उपस्थित थे।
