
वीओ-प्रशिद्ध शिद्धपीठ रजरप्पा के हेसापोड़ा गांव में पाँच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन के भजन,प्रवचन का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन में आस-पास के गांव से आए श्रद्धालु भक्ति के रंग में शराबोर नज़र आये। संकीर्तन में प्रवचनकर्ताओं ने मनुष्य के जीवन में हरिनाम की महिमा और महत्व बताया, उन्होंने बताया कि कलियुग में हरी के नाम को साथ लेकर चलने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है । हेसापोड़ा में संपूर्ण पंडा समाज ने इस पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

