
पाकुड़ नगर के छोटी अलिगंज एवं कुड़ापाड़ा के जन समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर कांग्रेस की जिला महासचिव मोनिता कुमारी ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी से समन्वय स्थापित कर स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।क्षेत्र में व्याप्त जल निकासी की समस्या, पेयजल संकट और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी को लेकर मोनिता कुमारी ने पहले खुद क्षेत्र का दौरा किया फिर कार्यपालक पदाधिकारी को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात करवाई।कूड़ापाड़ा में नाले की आवश्यकता तथा छोटी अलीगंज में डीप बोरिंग और जल निकासी की मांगों पर उन्होंने ठोस कार्रवाई की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।स्थानीय जनता ने मोनिता कुमारी के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर नगर अध्यक्ष वंशराज गोप, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण सरदार, कनीय अभियंता, दुलाल सिंह, नीलू सरदार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

