
झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने जेल का निरीक्षण किया । इस दौरान बंदियों के पुरुष एवं महिला वार्ड, रसोई, लाइब्रेरी, अस्पताल, लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, साथ ही बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या ना होने की जानकारी ली गई। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा शेष नाथ सिंह ने बंदियों के शौचालयों की साफ सफाई के निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल,न्यायालय कर्मी , जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

