
जी हां धनबाद के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर , बर टांड़ , में दिनांक 30 मई दिन शुक्रवार को श्रम नियोजनालय द्वारा एक भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस भर्ती कैंप में 5 से 6 नियोक्ताओं ने कैंप में भाग लिया जिनकी जांच पड़ताल भली भांति नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार जी के द्वारा कर ली गई थी। लगभग 350 युवक और युवतियों ने अपने आवेदन दिए जिनमें से सिर्फ 36 आवेदक ही चयनित किए जा सकें जिन्हें नियुक्ति पत्र स्वयं आनंद कुमार जी ने सौंपा। भर्ती कैंप में काफी गर्मी के बावजूद भी लोगों की भीड़ देखी गई। श्रम नियोजनालय के सभी मुस्तैद पदाधिकारी जिनमें जय प्रकाश गुप्ता,सूरज कुमार, प्रशांत गोयल,विवेक साव और अन्य लोग लगे रहे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

