झारखंड के लिए लड़ेंगे 7 बाल वीर। जी हां धनबाद के विक्ट्री क्लब लगातार धनबाद से कराटे में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को भेजता रहा है। इस बार भी 25 वीं सब जूनियर और जूनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 7 बच्चों का चुनाव हो चुका है जो आगामी जून के महीने में, झारखंड राज्य के लिए हरिद्वार में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिद्वार जा रहे हैं।

सब जूनियर में, ओम कुमार 21 किग्रा, दिव्यांशी कुमारी अंडर 20 किग्रा,रमन कुमार अंडर 25 किग्रा,रोशनी कुमारी अंडर 35 किग्रा, में भाग लेंगे, वहीं जूनियर में ,मोहित कुमार अंडर 48 किग्रा, अनिकेत कुमार अंडर 59 किग्रा,और जितेश कुमार 78+ किग्रा में भाग लेंगे। इन बच्चों का प्रशिक्षण और दिशा निर्देश ताइक्वांडो के कुशल प्रशिक्षक राहुल कुमार चौहान के मार्गदर्शन में तो होता ही है साथ ही वार्ड नंबर 24 के पार्षद गौरी देवी, शिवदत कुमार , भोला चौहान ,स्थानीय लोग के साथ साथ बच्चों के अभिभावकों का भी पूरा सहयोग मिलता है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद के विक्ट्री कोलियरी के विक्ट्री क्लब से।

