नोएडा में मर्सिडीज से ड्रग्स सप्लाई, हाईप्रोफाइल तस्कर गिरफ्तार | 

नोएडा में मर्सिडीज से ड्रग्स सप्लाई, हाईप्रोफाइल तस्कर गिरफ्तार | 

नोएडा में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी मर्सिडीज कार से नशे का कारोबार करता था। आरोपी के पास से करीब 4 लाख रुपये की विदेशी OG ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह नोएडा के स्कूलों और कॉलेजों के पास सक्रिय रूप से ड्रग्स की सप्लाई करता था। आरोपी अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों के संपर्क में था और डिमांड के मुताबिक उन्हें ड्रग्स पहुंचाता था।

यह पूरा रैकेट एक लंबे समय से सक्रिय था, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी से बरामद मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल डिलीवरी के लिए होता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले को लेकर एनसीबी से भी संपर्क किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *