शहर के धनुषपूजा के फागुटोला में रह रहे मनोज सोरेन, पिता राजेश सोरेन के घर में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मनोज सोरेन ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम पहुंची और मौका ए वारदात का मुआयना किया। अपने आवेदन में मनोज ने लिखा है कि कल सुबह वे अपने पैतृक गांव सिमलढाब गए थे और जब । जब वे रात को 10:30 बजे वापस लौटे तो उनके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने के बाद सारा सामान

बिखरा पड़ा था जिसमें उनका लैपटाप, माउस, सोने व चांदी के आभूषण एवं पैंतालीस हजार पांच सौ रुपए गायब मिले । आवेदक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

