उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बकरीद त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बकरीद के दौरान विधि व शांति व्यवस्था एवं जनसुविधाओं के संदर्भ में चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था व विशेष एहतियात, निगरानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बकरीद पर चौकसी रखने का निर्देश दिया एवं संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश

दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि व्यवस्था एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

