खबर आ रही है कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत एन एच तीस पर पसपिपरा गांव के समीप सड़क के बीचो-बीच लगे लोहा के रेलिंग में टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मोहनिया बाजार के वार्ड नंबर पांच स्थित मल्लाह टोला निवासी मनोज चौधरी का पुत्र पीयूष कुमार बताया जाता है,जबकि घायल युवक मामादेव गांव निवासी बंगाली पासवान का पुत्र किशन कुमार बताया जाता है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को जप्त कर थाने लाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि पियूष और किशन अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने के लिए लहुरबारी गए

थे। जहां से रात्रि में घर लौटने के दौरान पसपिपरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के बीच में लगे रेलिंग में जा टकराया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ग्रस्त कर रही डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह पीयूष की मौत हो गई,जबकि दूसरा घायल युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है मृतक युवक का शव शुक्रवार की शाम घर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था उनके घर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।

