भारत ने पहलगाम के बैसरन में हुए नरसंहार का जवाब देते हुए पाकिस्तान और POK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर नामक इस मिशन को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम दिया — यह नाम हिंदू भावनाओं और मिटाए गए सिंदूर का प्रतीक है। तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई में स्कैल्प क्रूज मिसाइल, हैमर बम और आत्मघाती ड्रोन जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ। ये हमला बालाकोट के बाद सबसे बड़ा सटीक ऑपरेशन माना जा रहा है। टारगेट पर थे जैश-ए-

मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल के लॉन्चपैड्स, जो LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित थे। खास बात यह रही कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, सिर्फ आतंक के अड्डों को मिटाया गया। पूरा भारत इस जवाबी कार्रवाई पर गर्व कर रहा है — जय हिंद की सेना!

