वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ चितरपुर में जोरदार विरोध

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ चितरपुर में जोरदार विरोध


कहा अनुशासित होकर लेंगे अपना हक अधिकार,इसके लिए देंगे हरेक कुर्बानी एंकर वीओ-वक्फ संसोधन बिल के विरोध में चितरपुर में प्रदर्शन किया गया।इस दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम पुरुष,महिलाएं हाथों में वक्फ विरोध की तख्तियाँ लेकर अनुशासित प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल पहुँचे।जहाँ पर मुख्य रूप से मौजूद काँग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर सहित अन्य अतिथियों नें लोगों को संबोधित किया।शहजादा अनवर नें कहा की केंद्र सरकार को लोकसभा और राज्यसभा में जो शक्ति प्राप्त है उसका दुरुपयोग कर वक्फ कानून के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो सरासर गलत है।उन्होंने कहा की केंद्र की सरकार चाहे तो हम अपना मस्तक काट कर उनके कदमो में रख दें पर यह काला कानून को सरकार वापस ले क्योंकि इस कानून से मुस्लिम समाज का भलाई नही होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *