प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में धनुषपूजा मध्य विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी में सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, सीआरपी व बीआरपी ने भाग लिया। गुरु गोष्ठी में क्रमशः नामांकन, आउट आफ़ स्कूली बच्चों का नामांकन, स्कूल रूआर कार्यक्रम के लिंक व रिपोर्ट अपडेट, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति हेतु विभिन्न कार्यक्रम के संचालन, हर माह के 20 तारिख को टिफिन कार्यक्रम का संचालन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में प्रभारी के अलावा बर्नार्ड हांसदा, गणेश कुमार भगत, अमृत ओझा, जयंती सरकार व प्रिया साहा ने मुख्य भूमिका निभा

