देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आरोपी गिरफ्तार | 

देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आरोपी गिरफ्तार | 

देवघर सदर अस्पताल में सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहे बताया जा रहा है कि पिछले दिनों डॉक्टरों के साथ ही मारपीट को लेकर सभी डॉक्टरों में आक्रोश था जिसको लेकर आज प्राइवेट डॉक्टर से लेकर सरकारी डॉक्टर तक सभी ने मिलकर हड़ताल किया देवघर में पिछले दो दिनों से चल रहे डॉक्टरों का हड़ताल गुरुवार की देर शाम समाप्त हुआ।बता दें कि बीते रविवार को देवघर के बाजला चौक स्थित निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉ कुंदन के साथ में मारपीट को लेकर देवघर जिले के सरकारी डॉक्टरों ने अस्पतालों की ओपीडी सेवा बाधित कर दी थी। ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण दो दिनों में करीब सैकड़ो मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। सभी डॉक्टर यह मांग कर रहे थे कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने डॉक्टर के साथ वार्ता की और रविवार को डॉक्टर कुंदन के साथ मारपीट करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। देर शाम जिले के सदर अस्पताल में देवघर के एसडीओ रवि कुमार ने जिला आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर धन्वंतरि तिवारी के नेतृत्व में आए सभी डॉक्टरों से बात की और आश्वस्त किया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है और आगे भी सजग रहेगा।वर्तमान में डॉक्टर जिस घटना को लेकर हड़ताल पर थे।उस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि जिले के डॉक्टरों की मांग है कि चिकित्सकों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करें ताकि डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।डॉक्टरों की मांग पर देवघर एसडीओ ने नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देवघर एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि जिस तरह की घटना हुई है वह निंदनीय है।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिला प्रशासन डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर और भी कई ठोस कदम उठाएगा। वही जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने अपना हड़ताल समाप्त करते हुए कहा कि डॉक्टर कुंदन से जुड़े घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार किया है।इससे अब सभी डॉक्टर संतुष्ट हैं।कल से सभी डॉक्टर अपने काम में जुट जाएंगे। वही आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता है कि उसके मरीज की मौत हो लेकिन जब बीमारी गंभीर होती है तो डॉक्टर भी मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं।यह बातें मरीजों को भी समझनी चाहिए और चिकित्सकों पर जानलेवा हमला कर अपना नुकसान नहीं करना चाहिए। एसडीएम के साथ हुए वार्ता में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार,सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी,आईएमए अध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी,डॉ शरद कुमार, डॉ आर.एन प्रसाद, डॉ गौरी शंकर, डॉ प्रभात रंजन सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *