पहलगाम में निर्दोष टूरिस्टों की हत्या के बाद अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत के सब्र का बाँध अब टूट चुका है। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने रातभर श्रीनगर के आसमान में उड़ान भरी। राफेल, सुखोई, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट—सब बॉर्डर के बेहद करीब जाकर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। अरब सागर में INS विक्रांत पूरी ताकत के साथ तैनात है। उस पर सवार मिग-29K और अटैक हेलीकॉप्टर्स किसी भी ऑपरेशन के लिए तैयार हैं। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी खुद श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आज वो पहलगाम में उस जगह जाएंगे, जहां आतंकियों ने निहत्थे लोगों की हत्या की।

उनके साथ होंगे 15 कॉर्प्स कमांडर और विक्टर फोर्स कमांडर। जम्मू-कश्मीर से लेकर अरब सागर तक हर मोर्चे पर भारतीय सेना एक्टिव है। सीमावर्ती गाँवों में कड़ी चैकिंग चल रही है, और आतंकियों के ठिकानों को एक-एक कर तबाह किया जा रहा है। वायुसेना का ‘आक्रमण’ नामक युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है। राफेल और सुखोई फाइटर जेट्स अंबाला और हाशीमारा से उड़ान भर चुके हैं। भारत हर तरह के जवाब के लिए तैयार है—और इस बार जवाब सिर्फ शब्दों में नहीं होगा। पहलगाम के शहीदों का बदला लिया जाएगा। देश अब चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान—सुन ले—अब भारत बदल चुका है।

