खबर कैमूर से है जहां आज मंगलवार को पूर्व नगर परिषद सभापति भभुआ उर्मिला देवी के चौथा पुण्यतिथि पर उनके पुत्र नगर परिषद सभापति भभुआ विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने दर्जनों असहाय बुजुर्ग गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण किया है, इसके साथ ही अपनी माता के इस पुण्यतिथि पर नगर में चौतरफा विकास का लिए संकल्प लिया है,इसके बाद पूर्व सभापति के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया. वहीं इसपर जानकारी देते हुए भभुआ नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने बताया कि आज हमारी माता जी का चौथा पुण्यतिथि है जिसे आज हम मना रहे हैं, उनका 2020 से 2021 अप्रैल तक कार्यकाल रहा उस समय इनके द्वारा नगर

का विकास किया जा रहा था, इसी दौरान इनके दिवंगत हो जाने से इनका सपना अधूरा रह गया. लेकिन आज उन्हीं के आशीर्वाद से मैं नगर परिषद सभापति के पद पर हूं, और मैने यह संकल्प लिया है कि जो सपना मेरी माता जी ने देखा था उस सपना को मैं पूरा करके दिखाऊंगा, और नगर का चौतरफा विकास करूंगा, और जबतक मैं अपनी मां का सपना पूरा नहीं कर देता तबतक चैन से नहीं बैठूंगा,आज मैंने अपनी माता उर्मिला देवी के पुण्यतिथि पर कई शहर के कई गरीब असहाय परिवार के बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी वितरण किए हैं, वहीं सभी बुजुर्ग महिलाओं ने पूर्व नगर परिषद सभापति के आत्मा के शांति के लिए दुआ दिया गया है.

