बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा पिछले 6 से 8 महीनों से चल रहा धरना Newz India 24 की प्रभावशाली पहल के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि अंचल कार्यालय में बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता। जमीन विवाद को लेकर उन्होंने कई बार आवेदन दिया, लेकिन समाधान नहीं मिला। इससे नाराज होकर वे हर मंगलवार को धरना देते आ रहे थे। आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं छोटे बच्चों के साथ चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में कार्यालय पहुंचीं और धरना पर

बैठीं। उन्होंने “बाघमारा सीओ होश में आओ” और “सीओ की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद Newz India 24 की टीम ने प्रशासन से बातचीत कर मामले को सुलझाने की पहल की। लगभग दो घंटे की बातचीत के बाद अंचलाधिकारी द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन से ग्रामीणों को उम्मीद की किरण दिखी और उन्होंने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा, “News India 24 ने हमारी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई। अगर ये पहल नहीं होती, तो हमारी समस्याएं यूं ही अनसुनी रह जातीं।

