जी हां धनबाद के धांगी मोड़, बलियापुर बाइपास रोड स्थित आभा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन आज सम्मानित समाजसेवी श्री जय भद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल परिसर का अवलोकन किया तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। आभा हॉस्पिटल का उद्देश्य धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर श्री जय भद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज

के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आभा हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हुए जनसेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा सके। प्रबंधक समिति का प्रयास इस अस्पताल को मल्टी स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाने की है। गौरतलब रहे कि आभा हॉस्पिटल की सेवा भाव,किफायती उपचार,और प्रेम भरा व्यवहार देखकर लोगो की मांग रही है कि इसकी गुणवत्ता को और भी बढ़ाई जाए। प्रस्तुत है पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से

