इलामी पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का प्यार, समर्थन और विश्वास कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी क्षेत्र की जनता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके संदेश को स्वीकार करते हुए निसात आलम को भारी मतों से विजयी बनाकर जो भरोसा जताया, वह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और स्नेह सबसे बड़ी ताकत है। वे हमेशा

क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शैतानखाना मोड़ से इलामी तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले में 20 से 22 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार, उदय लखमणी, मंसारुल हक, शाहीन परवेज, पियारूल इस्लाम, फिरोज आलम, हबीबुर रहमान, इलामी पंचायत के मुखिया अब्दुल समद, नवादा पंचायत के मुखिया हजरत बिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

