वैसे तो सरकार स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हेतु बच्चों को मुफ्त भोजन, मुफ्त किताब उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली किताबें कुड़े में बेची भी जा रही है। ऐसा ही एक मामला शहर के तिरंगा चौक पर देखने को मिला, जहां सरकारी स्कूलों के कक्षा दूसरी व तीसरी की किताबें कुड़े बिनने वाले की साइकिल पर लदे मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

कि साइकिल लाने वाला व्यक्ति फरार हो गया। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के डीपीआरओ के द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर बीइओ सुनीता मरांडी एवं बीपीओ गणेश भगत पहुंच कर किताबों को कब्जे में लिया।

