हजारीबाग के Annada College की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS इकाई द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्णा यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर और गांधी मैदान के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि साथियों के दबाव में आकर नशे की लत कैसे जीवन को बर्बाद कर सकती है। स्वयंसेवकों ने

दिखाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर कॉलेज के कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

