उत्तर प्रदेश के Mirzapur से भाजपा विधायक Ratnakar Mishra का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक का कड़ा और आक्रामक अंदाज देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला पानी निकासी और नाली की समस्या को लेकर विधायक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ

दबंग लोग उसे परेशान करते हैं और गालियां देते हैं। महिला की बात सुनकर विधायक रत्नाकर मिश्रा नाराज हो गए और मंच से ही सख्त लहजे में कहा, “आपको कोई गाली कैसे दे सकता है, जो गाली देगा, वो लात खाएगा।” विधायक का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

