उत्तर प्रदेश के Greater Noida वेस्ट स्थित गोल्डन आई बिल्डिंग में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इमारत के 9वें फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने के प्रयास

तेज कर दिए। एहतियात के तौर पर बिल्डिंग में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

