भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 366 अंकों की बढ़त के साथ 77,357 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 24,100 के अहम स्तर को पार कर गया। बाजार में ऑटो और एविएशन सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इंडिगो करीब 3

फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और एसबीआई ने भी बाजार को सहारा दिया। हालांकि पावरग्रिड, टाइटन और इंफोसिस जैसे कुछ शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

