गोवा के प्रसिद्ध बागा बीच पर एक दर्दनाक हादसे में कर्नाटक के बीजापुर से आए 33 वर्षीय पर्यटक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पर्यटक अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने आया था और बागा बीच पर समुद्र किनारे एक चट्टान पर बैठकर लहरों का आनंद ले रहा था।इसी दौरान मानसून के कारण समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ रही थीं। अचानक एक विशाल लहर आई और उसे चट्टान से बहाकर समुद्र के अंदर ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,

पर्यटक ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज धाराओं और उफनती लहरों के सामने वह टिक नहीं सका और गहरे पानी में समा गया।सूचना मिलते ही पुलिस, लाइफगार्ड्स और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने मानसून के दौरान समुद्र तटों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

