देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है और अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड तक पहुंच सकता है। आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल

सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज और कल गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

