EOU का बड़ा एक्शन, अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी |

EOU का बड़ा एक्शन, अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी |

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक पवन कुमार के बिहार, दिल्ली और नोएडा स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान EOU को 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की संपत्ति और नकदी का पता चला है, जिसे उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.94 प्रतिशत अधिक बताया गया है।

EOU ने पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। छापेमारी पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के द्वारका स्थित ठिकानों पर की गई। विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। फिलहाल बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *