पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्लॉक-9 के सामने DDA की खाली पड़ी जमीन पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सरकारी जमीन का इस्तेमाल अब अवैध पार्किंग के रूप में किया जा रहा है, जहां वाहन खड़े करने के बदले लोगों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जा

रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधि खुलेआम चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

