वाराणसी में देश की पहली शहरी सार्वजनिक रोप-वे परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रोप-वे सेवा के किराए को मंजूरी दे दी है। कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक का किराया मात्र 50 रुपये तय किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये होगा। ‘काशी स्मार्ट पास’ धारकों को 20 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी, जिससे कैंट से गोदौलिया तक की यात्रा सिर्फ 40 रुपये में पूरी की जा सकेगी। वहीं, काशी

विद्यापीठ से रथयात्रा तक का सफर मात्र 8 रुपये में संभव होगा। रोप-वे के जरिए कैंट से गोदौलिया तक की दूरी सिर्फ 15 से 16 मिनट में तय होगी। यात्रियों के लिए कैंट स्टेशन पर क्लॉक रूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जहां पहले दो घंटे तक सामान रखना मुफ्त रहेगा। प्रीमियम गोंडोला सेवा का किराया 2000 रुपये प्रति यात्रा रखा गया है।

