गाजियाबाद में सिकंदरपुर रोड स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में पांच लोग आंशिक रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस की सहायता से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका

उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का आकलन कर रही है।

