प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धनबाद के कोयलानगर में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि धनबाद सांसद Dhullu Mahato विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद ने समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री की भूमिका पर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं उपस्थित लोगों ने देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आधारभूत संरचना के विकास और गरीब कल्याण योजनाओं की सराहना की।

