बड़कागांव के गुरुचट्टी स्थित राम जानकी मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। बीती रात चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी का शीशा तोड़ा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना का पता बुधवार सुबह तब चला जब मंदिर के पुजारी चिंतामणि महतो रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और दान पेटी से पैसे गायब हैं। इसके बाद ग्रामीणों और मंदिर समिति को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दिया है। पुजारी ने बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

