धनबाद के झरिया स्थित राम जानकी मंदिर से हनुमान जी की गदा चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना का पता चलते ही मंदिर के बाबा ने तुरंत झरिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी

फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली, वहीं पुलिस की तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब कई सवाल उठ रहे हैं।

