धनबाद जिले के तोपचांची में नवस्थापित डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस केंद्र के शुरू होने

से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा समय पर इलाज मिलने से कई मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अब मरीजों को डायलिसिस के लिए धनबाद या अन्य शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाओं के तहत पात्र मरीजों को यहां नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों से लैस यह केंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा।

